Thursday, 26 July 2012

राहुल गांधी की आर या पार की राजनीतिक जंग..



गांधी परिवार के युवराज को लेकर काफ़ी समय से चली आ रही सक्रिय राजनीति की मांग अब धीरे धीरे साफ होती जा रही हैं..  2004 से अमेठी लोकसभा से सांसद बने राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र(अमेठी)से की. फिर यही सिलसिला उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में बरकरार रखा और इस बार निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3,33,000 वोटों के अंतर से पराजित कर उत्तर प्रदेश के अमेठी को अपना निर्वाचन क्षेत्र बनाएं रखा.. इसी उत्तर प्रदेश को आगे चल कर उनके राजनीजिक भविष्य से जोड़ कर देखा जाने लगा.. जहां लंबे समय से कांग्रेस मूहं की खाती आई.. वही की जिम्मेदारी उनके कंधो पर सौपी गयी.. उन्हें उत्तर प्रदेश 2012 विधानसभा चुनाव एक स्टार  प्रचारक और मुख्य रणनीतिक नेता के रूप में दिया गया.

 राहुल ने बेहिसाब रैलियां,सभाएं की.. उसके बावजूद अपनी जमीनी स्तर की सक्रिय राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले राहुल,उत्तर प्रदेश 2012 विधानसभा चुनाव में विफल रहे.. पार्टी छ: सीटे अधिक तो लें पाई पर उपेक्षाओं पर खड़ी नही उतर पाई. यदि पार्टी यहां अच्छा करती जैसे की कयास लगाए जा रहे थे, और नंबर 3 पर भी आती तो संभव था की तब ही से राहुल का रास्ता एक बेहद ही बड़े और महत्वपूर्ण पद के लिए खोला जाता.. पार्टी के अधिकांश नेताओं ने इस हार का दाग राहुल पर नही लगाना ठीक समझा.. चाहें हार के कारणों पर विचार विमर्श करने वाली एंटनी कमेटी हो,सब ने 
उन्हें क्लीनचिट दीं पर स्वंय राहुल ने इस हार को खूद की विफलता से जोड़ कर मीडिया के समक्ष कबूल किया.स्थिति साफ थी अपने राजनीतिक करियर की शुरू्आत के साथ जातिगत राजनीति का सफ़ाया हो,कहने वाले राहुल खूद जातिगत राजनीति का कार्ड चल कर भी खाली निराशा लिए यूपी से वापस लौटे.
(यूपी के रमानगर में  सैम पित्रोदा का असली नाम सत्यनारण गंगाराम पित्रोदा बता कर ये कहना की पित्रोदा मेरे पिता के अच्छे मित्र थे.. एक माईंड गेम जातिगत राजनीति ही थी,उनके रहते सलमान का अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण का लाँलीपाँप दिखाना क्या था?.. सत्यनारयण पित्रोदा जिनकों लोग अब सिर्फ सैम के नाम से जानते हैं,दूरसंचार क्रांति के जनक के रूप में जानते हैं,उनका नाम उनकी जाति के मद्देनजर ही इस्तेमाल किया गया)नाम इस्तेमाल कर भीड़ को संबोधित कर कहां गया ये जहां सब मंत्री बैठे हैं इन कुर्सियो पर वहां आप भी हो सकते हैं.. आप भी सैम बन सकते हैं ऐसा कहां गया.. | फिर भी राहुल को करारी हार मिली बल्कि खुले शब्दों में कहें तो एक शर्मनाक हार मिली.. सवाल उठने लगे की क्या गांधी परिवार के वारिस राहुल अब अपने इस कास्ट टाईटल का लाभ नही उठा पाएंगे.. क्या गांधी नाम का करिश्मा अब खतम हो चुका हैं..  ?

जहां पार्टी और सरकार आए दिन एक,एक कर क्राईसिस पर क्राईसिस झेल रहे हैं वहां युवराज का राजनीतिक करियर शुरू होने से पहले खतम होने की कगार पर हो तो मंत्रियो को इस डैमेज को कंट्रोल करना ही पड़ेगा.. कुछ ऐसा ही शुरू किया केंद्रिय सरकार के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने और बाकी कई नेताओं ने जो राहूल को अब पार्टी और सरकार दोनो में एक सक्रिय भूमिका निभाते देखना चाहते हैं..  दरअसल गांधी परिवार के इतिहास पर रौश्नी डालें तो नेहरू और इंदिरा के बाद एक भी ऐसा राजनितीज्ञ नजर नही आएगा जो खूद की मर्जी से राजनीति के अखाड़े में उतरा हो और नेहरू-इंदिरा जैसी बुलंद छवि काय़म करने में सफ़ल रहा हो..चाहें संजय की मौत के बाद राजीव हो या इंदिरा की मौत के बाद उनके पक्ष में बनने वाला एक भावुक माहौल.. ये भावुक्ता कुछ यूं उमड़ी थी की विमानों से ही अपने सपनों की उड़ान भरने वाले राजीव अब राजनीति के मैदान में उतर चुके थे.. उसके बाद सोनिया के साथ भी क्या हुआ इस से हम भलि भाति परिचीत हैं.. राहुल के पक्ष में ऐसा कोई भी भावात्मक माहौल नही बना जिससे सक्रिय राजनीति में उनका प्रवेश उनकी उदारता को दिखाए क्योंकि उन्होंने मौजूदा राजनैतिक पर्दे पर ऐसा कुछ नही किया जिससे जनता उनसे संभावनाओं की उम्मीद रखे.. उल्टा जब युवा सड़को पर सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ़ सड़क पर उतरता हैं वो नारे लगाता हैं-इस देश का युवा यहां हैं राहुल गांधी कहां हैं ?

अब राहुल ने सक्रिय राजनीति में उतरने के लिए अपनी ओर से हरी बत्ती तो दें दी हैं पर देखना होगा की दस सांसदो द्वारा सोनिया को भेजे पत्र में उन्हें लोकसभा में सदन का नेता बनाने की मांग स्वीकारी जाती हैं या कोई और रास्ता राहूल के लिए खोजा जाता हैं.. इन सभी घटनाक्रमों में एक बात जो गौर करने वाली हैं वो ये कि अगर राहुल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने आपकों साबित नही कर पाते तो गांधी नाम का जादू अब फूंस हो जाएगा..  जाहिर तौर पर अब राहुल के लिए ये लड़ाई आर या पार का खेल हैं.. जहां कांग्रेस और सरकार में ही मौजूद एक बड़ा तबका उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर देखता हैं वही राहूल जनता की उपेक्षाओं पर क्या रंग डालते हैं ये ही तय करेगा कि आने वाले चन्द महिनो में 2014 के चुनावों की बिसात कैसे बिछती हैं.|

Tuesday, 8 May 2012

बोल की लब आज़ाद है तेरे..बेड़िया महसूस कर उसे उतार के नाचे |


हाथो की उंगलियो के बीच में सिगरेट फसाते हुए  होठ से सुलगा कर वे बोला - ये कोई सब्ज़ी मंडी नही है भाई, बढ़े बेकार आदमी हो .. मैं उस समय आमरण अनशन पर बैठे असीम और आलोक जी के साथ जंतर मंतर पर मौजूद था.तीन दिन की अनुमति मिलने के बाद 2 से 5 तक का धूप से बचने का एकमात्र उपाय टेंट भी हटने वाला था.. पर्मिशन के अनुसार 3 दिन पूरे हो चुके थे,टेंट मालिक पर्ची निकाल 3 दिन के 5000 रुपय माँगने लगता है जो सुन के हम बोहचके रह जाते है..पैसे वाजीफ लीजिए कहने की बात पर वो .. आलू बेनगन की तरह हमारे चेहरे पर सब्ज़ी मंडी आदि जैसी टिपणी दाग गया.खैर कुछ देर आंदोलन रणनीति को लेकर आत्मा मंथन चला फ़ैसला हुआ के हम इसे जारी रखेंगे.क्योकि,जिस मकसद के लिए सेव यूअर वाय्स :आ मूवमेंट अगेन्स्ट वेब सेन्सरशिप लड़ रहा है वे मसला है इंटरनेट का जहा आप और हम अपने विचारो को पंख प्रदान करते है.

मुद्दा है इन पंखों के काटे जाने का और उसका बचाव करने का .. !

आगे की बातें मैं आपके सामने प्रस्तुत करू उस से पहले कुछ महत्वपूर्ण  बातो पर गौर कीजिए-
आई टी एक्ट 2011 की इंटेरमीडिएटरी गाइड्लाइन्स को निरस्त करने का एक लौटा मौका बचता है अब जब केरल के एक सांसद राज्यसभा में एनलमेंट मोशन लाने जा रहे है इसके बाद आईटी एक्ट 2011 में सिर्फ़ संशोधन होना संभव होगा वे कितना कठिन है यह बात आप समझ सकते है जब लगभग 90 से 99 विधेयक संसद में पारित होने के लिए अरसे से रुके रहे. आई टी एक्ट 2011 समझने में जितना पेचीदा है उसको जानना भी आप के लिए उतना ही अहम है क्योकि यह वे एक्ट है जिसके अनुसार आप के खिलाफ एक शिकायत भर से आप की वेबसाइट ,कॉंटेंट,ब्लॉग,(मेरा भी हो जाए तो समझ जाइएएगा)आदि सब ब्लॉक हो सकता है.
आप को इस बाबत लीगल नोटिफिकेशन भी नही दी जाएगी और आप की अभिव्यक्ति का कत्ल हो जाएगा. महत्पूर्ण बात यह भी है के किस ने आपके खिलाफ कंप्लेंट की इसकी जानकारी भी आप को नही दी जाएगी,ना ही आप अपना पक्ष रख सकेंगे और 36 घंटे के भीतर आपकी निजता पर नीचता का कार्य आसानी से सफल हो जाएगा.जब आप कोई ग़लत कार्य करते है तब भी आपको अपना पक्ष रखने का मौका प्रदान किया जाता है चाहे आप कोर्ट में लड़ रहे हो,या पुलिस थाने में,यहा आपके उपर कारवाई की जाएगी उसके बाद आप के पास एक उपाय बचता है के आप अपनी वेबसाइट ब्लॉग या फेसबुक अकाउंट की खातिर कोर्ट तक जाए ?

क्या आप ऐसा करेंगे .. बहुतरे लोग ऐसे है जिन्हे फेसबुक पर करीना ऐश्वरिया की तस्वीर उपलोड करना या सत्यमेव जयते करना भी आता है पर इस मामले की तनिक भर भी जानकारी नही है.भागम भाग की इस संघर्षकारी ज़िंदगी में इंसान हर वक़्त दो जून की रोटी के लिए व्यस्त रहता है .. यह बात लाजिम भी है ..
दफ़्तर छोड़ कोर्ट कचेरी जाएँगे रोज तो बीवी बच्चो को चूयिंग गम खिलाने से काम नही चलेगा .. पर बात है के जब अभी हमारे पास एक अवसर बचा है अपनी अभिव्यक्ति को ज़िंदा रखने का तब हम क्यो 1 दिन निकाल इस शुभ कार्य में खुद की भूमिका नही निभाते .. यह बात  स्वीकृत  है के इंटरनेट के महासागर जैसी अद्भुत जगह पर कुछ आसामाजिक तत्व है जो कई दफ़ा अंडसंद कार्य कर लोगो की भावनाओ को ठेस पहुचाने का प्रयास करते है .. पर सवाल है के एक कॉंटेंट आपतिजनक है ये कौन तय करेगा.आप मैं या वे क्राइम ब्रांच के अधिकारी जिन्होने असीम त्रिवेदी की कार्टूनिस्ट अगेन्स्ट करप्षन साइट एक वकील की शिकायत पर ब्लॉक कर दी थी.आप भी मेरे खिलाफ कंप्लेंट कर मेरे ब्लॉग को ब्लॉक करवा सकते है उसके पैदा होने के साथ उसका अंतिम संस्कार करवा सकते है और क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्टून बनाना .. लिखना भी आपतिजनक है.
अन्ना हज़ारे का अगस्त का रामलीला आंदोलन हो या फिर निर्मल बाबा पर इंटरनेट पर ओलों सी गिरती प्रतिक्रियाएं सब में एक आम आदमी अपनी बात खुले मंच पर रख पाया.. जो प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टेम मीटर के आधार पर यह तय करता है के हम क्या देखेंगे और क्या नही .. यहा उस पेमाने को हटा कर सरोकार से जुड़ी बात हुई आम जनता का सरोकार .. फिर सेव यूअर वाय्स की टीम यह कतई नही कहती के आईटी एक्ट को ख़तम ही कर दिया जाए वह माँग कर रहे है ऐसे क़ानून की जो इंटरनेट को और भी शक्ति प्रदान करे उसे और मजबूत करे.. जिस तरह का मौजूदा क़ानून अभी है वो इंटरनेट के बढ़ते सूरज को और बढ़ने ना दे कर उसे डूबने पर आमादा रहेगा .. गांव कस्बो तक मोबाइल क्रांति अपनी पहुच स्थापित कर रही है पर इंटरनेट का क्या ..  हम कैसे आधुनिकीकरण की बात कर पिछड़ापन अपनाकर क़ानूनी करवाई का हवाला दे सकते है.
क़ानून हो के कम से कम जानकारी दी जाए के किस ने आपके खिलाफ और किस चीज़ को लेकर शिकायत की.. अपनी बात रखने का मौका दिया जाए.. हो सकता है के कॉंटेंट सत्य में कुछ अधिक ही आपतिजनक हो ऐसे में मामला पूरा होने तक वे साइटो पर पढ़ा रहे तो ये ठीक बात नही पर कुछ दिन की मोहलत तो दी जाए के आप इस या उस चीज़ को लेकर क्या पक्ष रखना चाहेंगे और यदि उसे पेज को ब्लॉग को हटा भी दिया जाए तो कम से कम उसके सही साबित होने के बाद उसे वापस डाला जाए..किंतु यहा स्थिति इतनी दुर्भाग्यपूर्ण है के आपको कुछ जानकरी ही नही दी जाएगी तो आप क्या कहेंगे और क्या सुनेंगे.आज असीम और आलोक जी के अनशन को 7 वा दिन है .. 5 दिन के बाद से उन्होने जल भी त्याग दिया है .. इसी वजह से निर्जलीकरण से तबीयत बिगड़ी और दिल्ली पुलिस ने उन्हे आरएमएल अस्पताल में भरती करवा दिया .. फिर भी दोनो युवा अनशन वही से जारी रखते हुए हमारा इंतजार कर रहे है .. क्या हम इतने लालची और पाखंडी है के समझ ना पाए क्या सही है और क्या ग़लत ना समझने का प्रयास करे. कम से कम रूचि तो लीजिए और चलिए अपने ब्लॉग फेसबुक पर उनके बारे में लिखे और अपनी अभिव्यक्ति की लड़ाई में खुद भी शामिल हो..|